पटना। अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी के तत्वावधान में मंगलवार से एकेडमी के ग्राउंड पर शुरू प्रथम अल्फा सोबिस्को इंटर स्कूल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायण वर्ल्ड स्कूल और ब्रेन वियर स्कूल ने अपने-अपने मुकाबले जीते। नारायण वर्ल्ड स्कूल ने अबलोन पब्लिक स्कूल को 75 रन जबकि ब्रेन वियर स्कूल ने प्रारंभिका स्कूल को 94 रन से पराजित किया।
टूर्नामेंट का उद्घाटन अल्फा स्पोर्ट्स अकादमी के निदेशक सुमित प्रकाश ने किया। इस अवसर पर पुतुल फाउंडेशन के अवैतनिक सचिव मनीष वर्मा, बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के तकनीकी प्रबंधक सह अल्फा स्पोर्ट्स अकादमी के कोच ऋषिकेश सिंह या बीसीसीआई लेवल 2 कोच (क्यूएफ) सह अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी के क्रिकेट कोच राजेश कुमार चौधरी ने किया।
पहले मैच में नारायण वर्ल्ड स्कूल ने पहले खेलते हुए सत्यम के 58 रन की मदद से 195 रन बनाये। जवाब में अबलोन पब्लिक स्कूल की टीम 124 रन पर ऑल आउट हो गई।
दूसरे मैच में ब्रेन बियर स्कूल ने पहले खेलते हुए 157 रन बनाये। जवाब में प्रारंभिका स्कूल की टीम 63 रन पर ऑल आउट हो गई। पहले मैच में नारायण वर्ल्ड स्कूल के सत्यम जबकि दूसरे मैच में ब्रेन बियर स्कूल के अयान अमन मैन ऑफ द मैच बने।
संक्षिप्त स्कोर
पहला मैच
नारायण वर्ल्ड स्कूल : 195 रन सत्यम 58 रन, विक्रम 33 रन, प्रियांशु 22 रन, सुशांत 20 रन, दिवाकर 3/24, आदित्य 3/36, राज कुमार 2/24, शिवराज 1/21, शहरयार 1/20
अबलोन पब्लिक स्कूल : 124 रन, अंकुश 35 रन, विश्वजीत 18 रन, आदित्य 10 रन, रवि 3/17, विनीत 3/21, सत्यम 2/21, विक्रम 2/31
दूसरा मैच
ब्रेन बियर स्कूल : 157 रन आर्यन अमन 53 रन, अमन 16 रन, सुजल कुमार 10 रन, अमन 1/21, शिवम 1/16, अंकित 1/20, अमन आनंद 1/21, प्रियांशु 1/42
प्रारंभिका स्कूल : 63 रन ऑल आउट, अंकित 13 रन, सौरभ 11 रन, अमन 11 रन, अमन आनंद 12 रन, अयान अमन 1/8, अपूर्व 3/10, आदित्य 1/8, सूरज 2/2, अभिषेक 2/3





- भागलपुर बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के अंतिम 8 में

- दरभंगा बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में

- मुजफ्फरपुर फुटबॉल लीग : ठक्कर बाबा हॉस्टल की जीत, दूसरा मैच ड्रॉ

- रेखा राय मेमोरियल महिला फुटबॉल रानी लक्ष्मी बाई स्पोट्र्स एकेडमी फाइनल में

- पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अधिकारी इलेवन व आरबीएनवाईएसी विजयी

- नालंदा बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के टॉप-8 में

- रणजी ट्रॉफी : जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास

- टी20 विश्व कप : बारिश से रद्द हुआ भारत vs वेस्टइंडीज मैच तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? जानें पूरा समीकरण
