पटना। राजपाल चौधरी (108 रन) के नाबाद शतक और रोशन सिंह के पंजा की मदद से क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस (सीएपी ) राइडर्स ने राज कुमार वर्मा मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में डुमरा क्रिकेट एकेडमी पर 171 रन की शानदार जीत हासिल की।
राजधानी से सटे खगौल स्थित जगजीवन स्टेडियम में चलने वाली क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस की मेजबानी में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के अंतर्गत शनिवार को खेले गए दूसरे मैच में सीएपी राइडर्स ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में छह विकेट पर 252 रन बनाये।
सीएपी राइडर्स की ओर से राजपाल चौधरी ने 73 गेंद में 16 चौका व 1 छक्का की मदद से नाबाद 108 रन बनाये। आलोक जायसवाल ने 28 गेंद में चार चौका की मदद से 27, हर्ष वर्धन ने 8, प्रकाश चंद्र ने 23 गेंद में छह चौका व 3 छक्का की मदद 50 और मयंक कुमार ने 12 गेंद में 3 चौका व 3 छक्का की मदद से नाबाद 36 रन बनाये।
डुमरा क्रिकेट एकेडमी की ओर विकास मिश्रा ने 50 रन देकर 1, कुणाल राजपूत ने 48 रन देकर 2, सुदंरम ने 39 रन देकर 2 और अंशु कुमार ने 43 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
जवाब में डुमरा क्रिकेट एकेडमी की टीम 16.1 ओवर में 81 रन पर ऑल आउट हो गई। सत्यम ने 13 गेंद में 3 चौका की मदद से 14 रन, आदित्य सिंह ने 12 गेंद में 3 चौका की मदद से 13 रन बनाये। विकास मिश्रा ने 6 रन, सुंदरम ने 8, कुणाल राजपूत ने 10 रन की पारी खेली।
सीएपी राइडर्स की ओर सुमन कुमार ने 6 रन देकर 1, धीरज कुमार ने 17 रन देकर 1, प्रकाश चंद्रा ने 10 रन देकर 1, रोशन सिंह ने 23 रन देकर 5, समरेश ने 19 रन देकर 1, हर्ष वर्धन ने 1 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
सीएपी राइडर्स के राजपाल चौधरी बेस्ट बैटर और प्लेयर ऑफ द मैच बने। रोशन सिंह बेस्ट बॉलर हुए।
संक्षिप्त स्कोर
सीएपी राइडर्स : 25 ओवर में छह विकेट पर 252 रन,राजपाल चौधरी नाबाद 108 रन, आलोक जायसवाल 27 रन, हर्षवर्धन 8 रन, प्रकाश चंद्र 50 रन, मयंक कुमार 36 रन, अतिरिक्त 17 रन, विकास मिश्रा 1/50, कुणाल राजपूत 2/48, सुंदरम 2/39, अंशु कुमार 1/43
डुमरा क्रिकेट एकेडमी : 16.1 ओवर में 81 रन पर ऑल आउट सत्यम 14 रन, आदित्य सिंह 13 रन, कुणाल राजपूत 10 रन, सुमन कुमार 1/6, धीरज कुमार 1/17, प्रकाश चंद्र 1/10, रोशन सिंह 5/23, समरेश 1/19, हर्षवर्धन 1/1






- IPL 2026 RCB VS KKR : विराट कोहली ने जमाया शतक

- बिहार के पीयूष राज का भारतीय अंडर-20 एथलेटिक्स टीम में चयन

- आशीर्वाद मेमोरियल स्कूली क्रिकेट में एरा प्रेप पब्लिक स्कूल विजयी

- हॉकी इंडिया सिर्फ विदेशी कोचों पर भरोसा करता है : श्रीजेश

- सुशील मोदी मेमोरियल क्रिकेट में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी चैंपियन

- ज्ञानेश्वरी ने एशियाई सीनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में जीते दो पदक

- आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बुमराह टॉप पर कायम

- श्रीकांत और पीवी सिंधू थाईलैंड ओपन बैडमिंटन में जीते
