Thursday, February 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट Hayman Trophy Inter District Cricket Tournament में वैशाली ने पटना को दी मात, सूरज चमके

Hayman Trophy Inter District Cricket Tournament में वैशाली ने पटना को दी मात, सूरज चमके

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के पाटलिपुत्र जोन में वैशाली ने पटना 92 रन से हराया।
सुबह मैच देरी से शुरू होने के कारण अंपायर अमरेंद्र कुमार पांडेय , राकेश सिंह और मैच रेफरी प्रकाश रंजन सिंह ने मैच को 40-40 ओवर का कराने का फैसला लिया।

टॉस जीतकर वैशाली के कप्तान विजय कुमार ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया जो की उनके बल्लेबाजों ने बिल्कुल सही साबित किया और 39.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 297 रन बना डाला। 298 रन का पीछा करने उतरी पटना की टीम शुरू से ही लड़खड़ा गई और 34.3 ओवर में मात्र 205 रन बना के ऑल आउट हो गई। सूरज चौहान को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैच रेफरी प्रकाश रंजन सिंह ने मैन ऑफ द मैच चुना गया। कल का मैच जहानाबाद और पटना के बीच में सुबह 9 बजे से जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, एरोड्रम स्टेडियम में खेला जाएगा।
मैच का लेखा जोखा
वैशाली की बैटिंग
: 297 पर ऑल आउट (39.5 ओवर)
शिवम कुमार ने 34 गेंद में नौ चौका की मदद से 40 रन बनाये
सैंकी वलेचा की ओर से 82 गेंदों में 13 चौका व 2 छक्का की मदद से 83 रन बनाये
अभिषेक कुमार ने 43 गेंद में 3 चौका की मदद से 23 रन बनाये
सूरज चौहान ने 27 गेंद में 9 चौका व 5 छक्का की मदद से तेज 67 रन बनाये
विजय कुमार ने 8 रन की पारी खेली
पटना की बॉलिंग
विवेक कुमार ने 49 रन देकर 3 विकेट चटकाये
सिद्धांत विजय ने 38 रन देकर 2 विकेट चटकाये
सूरज कश्यप ने 49 रन देकर 2 विकेट चटकाये
श्यामल पांडेय ने 68 रन देकर 1 विकेट लिये
रोहित राज ने 25 रन देकर 2 विकेट झटके
पटना की बैटिंग: 34.3ओवर में 205 रन पर ऑल आउट
सिद्धांत विजय ने 10 रन बनाये
कप्तान कुमार मृदुल ने 13 रन बनाये
इंद्रजीत कुमार ने 53 गेंदों में 6 चौका की मदद से 40 रन की पारी खेली
कुमार आदित्य ने 10 गेंद में 13 रन बनाये
रोहित राज ने 38 गेंद में 8 चौका व 1 छक्का की मदद से 46 रन की पारी खेली
श्यामल पांडेय ने 41 गेंद में नौ रन की पारी खेली
विवेक कुमार ने 34 गेंदों में 4 चौका व 3 छक्का की म दद से 43 रन की पारी खेली
अतिरिक्त के सहारे 26 रन बने
वैशाली की बॉलिंग

प्रांशु ऋषिकेष ने 32 रन देकर 3 विकेट चटकाये
अभिषेक कुमार ने 25 रन देकर 1 विकेट चटकाये
धीरज कुमार ने 50 रन देकर 1 विकेट झटके
नटवर सिंह भूमि ने 30 रन देकर 2 विकेट चटकाये
सूरज चौहान ने 35 रन देकर 3 विकेट चटकाये
मैच के हीरो
प्लेयर ऑफ द मैच व बेस्ट बॉलर : सूरज चौहान (वैशाली)
बेस्ट बैटर : सैंकी बलेचा

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights