पूर्णिया। पूर्णिया के ग्रीन वैली स्टेडियम में चल रहे हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के सीमांचल जोन के मुकाबले में कटिहार ने अररिया को 75 रन से हराया। विजेता टीम के पीटर मरांडी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
टॉस अररिया ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए कटिहार ने 49.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 227 रन बनाये। जवाब में अररिया की टीम 44.3 ओवर में 152 रन पर सिमट गई।
मैच का लेखा जोखा
कटिहार की बैटिंग : 49.1 ओवर में 227 रन पर ऑल आउट
अंकित सिंह ने 94 गेंद में 4 चौका व 1 छक्का की मदद से 71 रन बनाये
अभिषेक आदित्य ने 97 गेंद में 3 चौका की मदद से 66 रन की पारी खेली
खालिद आलम ने 48 गेंद में 2 चौका की मदद से 33 रन बनाये
अश्विनी कुमार ने 23 गेंद में दो चौका की मदद से 21 रन बनाये
अतिरिक्त के सहारे 22 रन बने
अररिया की बॉलिंग
अभिषेक कुमार ने 31 रन देकर 3 विकेट चटकाये
निसार अहमद ने 42 रन देकर 1 विकेट चटकाये
जय लाल मुर्मु ने 45 रन देकर 4 विकेट चटकाये
अररिया की बैटिंग : 44.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 152 रन बनाये
सम्राट राय ने 16 गेंद में दो चौका की मदद से 15 रन बनाये
आदित्य जयप्रकाश राज ने 78 गेंद में 5 चौका की मदद से 44 रन बनाये
अशफाक ने 33 गेंद में 1 चौका की मदद से 11 रन बनाये
अभिषेक मिश्रा ने 46 गेंद में 2 चौका व 2 छक्का की मदद से 37 रन बनाये
राजा बाबू ने 38 गेंद में 22 रन बनाये
कटिहार की बॉलिंग
आकाश कुमार ने 12 रन देकर 1 विकेट लिये
अश्विनी कुमार ने 36 रन देकर 1 विकेट झटके
खालिद आलम ने 31 रन देकर 3 विकेट चटकाये
पीटर मरांडी ने 28 रन देकर 5 विकेट चटकाये
मैच के हीरो
प्लेयर ऑफ द मैच : पीटर मरांडी
बेस्ट बैटर : अंकित सिंह
बेस्ट बॉलर : पीटर मरांडी





