हाजीपुर। चंदन यादव (3 विकेट) और आरिफ रिजवान (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी और सोनू गुप्ता की 71 रनों की बेहतरीन पारी की बदौलत सीवान ने हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में गोपालगंज को सात विकेट से हराया। सोनू गुप्ता प्लेयर ऑफ द मैच बने।
हाजीपुर के रेलवे स्टेडियम में सीवान ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। गोपालगंज ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 160 रन बनाये। सीवान ने 37.2 ओवर में तीन विकेट पर 163 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। सीवान के सोनू गुप्ता को मैन ऑफ द मैच बीसीए के फिजियो रोबिन जी ने दिया lकल का मैच सिवान और सारण के बीच खेला जाएगा।
यह रहा मैच का डाटा
गोपालगंज की बैटिंग 160/9 (50 ओवर)
उत्कर्ष सिंह ने 28 रन की पारी खेली
आदित्य कुमार पांडेय ने 11 रन बनाये
विकास चौधरी ने 6 रन और सचिन कुमार सिंह ने 6 रन बनाये
प्रशांत कुमार ने 9 रन बनाये
अनुभव श्रीवास्तव ने 17 रन की पारी खेली
रवि कुमार शर्मा ने 45 गेंद में 35 रन बने
सीवान की बॉलिंग
शब्बीर खान ने 23 रन देकर 2 विकेट चटकाये
आरिफ रिजवान ने 17 रन देकर 3 विकेट चटकाये
मनीष कुमार गिरि ने 31 रन देकर 1 विकेट चटकाये
चंदन यादव ने 25 रन देकर 3 विकेट चटकाये
सीवान की बैटिंग 163/3 (37.2 ओवर)
सोनू गुप्ता ने 111 गेंद में 8 चौका व 1 छक्का की मदद से 71 रन बनाये
नवनीत कुमार ने 61 गेंद में 25 रन बनाये
मनीष कुमार गिरि ने 29 गेंद में 7 चौका की मदद से नाबाद 36 रन बनाये
तारिक ने 8 गेंद में 1 चौका व 1 छक्का की मदद से नाबाद 12 रन बनाये
अतिरिक्त से 15 रन बने
गोपालगंज की बॉलिंग
सचिन कुमार सिंह ने 29 रन देकर 1 विकेट चटकाये
राहुल राज गिरि ने 19 रन देकर 1 विकेट चटकाये
मैच के हीरो
प्लेयर ऑफ द मैच : सोनू गुप्ता (सीवान)
बेस्ट बैटर : सोनू गुप्ता (सीवान)
बेस्ट बॉलर : आरिफ रिजवान (सीवान)






- झंझारपुर क्रिकेट क्लब बना मधुबनी जिला क्रिकेट लीग का चैंपियन

- पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में वाईसीसी और आरबीएनवाईएसी की शानदार जीत

- पारा साइक्लिंग चैंपियनशिप: बिहार के पारा साइक्लिस्ट हैदराबाद रवाना

- बिहार सीनियर वीमेंस टीम के प्लेयर्स हुए सम्मानित

- भागलपुर क्रिकेट टीम की कमान बासुकीनाथ को

- बिहार के फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच किट का हुआ वितरण

- टी20 विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका की दमदार जीत

- Ranji Trophy : जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास, पहली बार फाइनल में
