पूर्णिया। पीटर मरांडी (3 विकेट), मयंक पमनानी (3 विकेट) और खालिद आलम (2 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत कटिहार ने अपने पहले मुकाबले में मधेपुरा को नौ विकेट से रौंद कर हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है।
पूर्णिया के ग्रीन वैली स्टेडियम में रविवार को सीमांचल जोन के अंतर्गत खेले गए इस मुकाबले में टॉस कटिहार ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए मधेपुरा की टीम 36.3 ओवर में 94 रन पर सिमट गई। जवाब में कटिहार ने 16 ओवर में 1 विकेट पर 96 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। पीटर मरांडी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया।
यह है मैच का डाटा
मधेपुरा की बैटिंग : 94/10 (36.3 ओवर)
अस्मित राज 29 गेंद में 4 चौका की मदद से 21 रन बनाये
सागर कुमार ने 34 गेंद में दो चौका की मदद से 16 रन बनाये
सुनील कुमार ने 23 गेंद में 2 चौका की मदद से 12 रन की पारी खेली
गौरव राज ने 4,जीशू कुरैशी ने 6, अजाम अख्तर ने 4,हर्ष प्रकाश ने 6 रन बनाये
रौशन आनंद 37 गेंदो में दो चौका की मदद से 16 रन बनाये
किशोर कुणाल ने नाबाद 2 रन बनाये। अतिरिक्त से 7 रन बने
कटिहार की बॉलिंग
आकाश कुमार ने 20 रन देकर 1 विकेट चटकाये
मयंक पमनानी ने 10 रन देकर 3 विकेट लिये
आर्यन चौधरी ने 12 रन देकर 1 विकेट चटकाये
खालिद आलम ने 31 रन देकर 2 विकेट चटकाये
पीटर मरांडी ने 11 रन देकर 3 विकेट चटकाये
कटिहार की बैटिंग : 96/1 (16 ओवर)
अंकित सिंह ने 58 गेंद में 6 चौका व 2 छक्का की मदद से 59 रन बनाये
अभिषेक कुमार ने 8 रन बनाये
खालिद आलम ने 31 गेंद में दो चौका की मदद से 24 रन की पारी खेली
मधेपुरा की बॉलिंग
हर्ष प्रकाश ने 31 रन देकर 1 विकेट चटकाये
मैच के हीरो
प्लेयर ऑफ द मैच : पीटर मरांडी (कटिहार)
बेस्ट बैटर : अंकित सिंह (कटिहार)
बेस्ट बॉलर : पीटर मरांडी (कटिहार)






- झंझारपुर क्रिकेट क्लब बना मधुबनी जिला क्रिकेट लीग का चैंपियन

- पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में वाईसीसी और आरबीएनवाईएसी की शानदार जीत

- पारा साइक्लिंग चैंपियनशिप: बिहार के पारा साइक्लिस्ट हैदराबाद रवाना

- बिहार सीनियर वीमेंस टीम के प्लेयर्स हुए सम्मानित

- भागलपुर क्रिकेट टीम की कमान बासुकीनाथ को

- बिहार के फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच किट का हुआ वितरण

- टी20 विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका की दमदार जीत

- Ranji Trophy : जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास, पहली बार फाइनल में
