Wednesday, March 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट Shailendra Kumar Memorial Cricket में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी की रोमांचक जीत

Shailendra Kumar Memorial Cricket में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी की रोमांचक जीत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी के संजय गांधी स्टेडियम (जीएसी ग्राउंड) पर सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले जा रहे शैलेंद्र कुमार मेमोरियल अंडर-15 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट को 2 रन से हराया।

वी टेक कंप्यूटर एजुकेशन के सहयोग से आयोजित इस टूर्नामेंट के अंतर्गत रविवार को खेले गए मैच में टॉस बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में नौ विकेट पर 169 रन बनाये। जवाब में लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम 25 ओवर में पांच विकेट पर 167 रन ही बना सकी। विजेता टीम के सुशील को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पटना फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव मनोज कुमार ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर
बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी : 25 ओवर में नौ विकेट पर 169 रन यश भारती 42 रन (नौ चौका), सुशील 38 रन (8 चौका), यश प्रताप 28 रन (चार चौका, 1 छक्का), अंकित 4/21,रुपेश 2/17, अभिजीत 2/49, प्रियांशु 1/53
लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट : 25 ओवर में पांच विकेट पर 167 रन चंदन 32 रन ( पांच चौका, 1 छक्का), बिनीत 30 रन (चार चौका, 1 छक्का), करण 24 रन (दो चौका, 1 छक्का), संचित 2/22, सुशील 2/21 रन आउट-1
मैन ऑफ द मैच-सुशील

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights