31 C
Patna
Friday, September 20, 2024

महेंद्र सिंह धौनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी, रवींद्र जडेजा को कमान

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम आईपीएल 2022 (IPL 2022) में महेंद्र सिंह धौनी (MS Dhoni) की नहीं बल्कि ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की कप्तानी में उतरेगी।

धौनी ने खुद यह फैसला किया और चार बार की चैंपियन चेन्नई की कप्तानी जडेजा को सौंप दी है। टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी फैंस के साथ शेयर की। धौनी के रिटायरमेंट की चर्चा काफी समय से चल रही थी हालांकि किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि वह टीम के कप्तानी छोड़ देंगे।

महेंद्र सिंह धौनी ने 12 सीजन में चेन्नई की कप्तानी की है। साल 2008 में जब लीग की शुरुआत हुई वह तब चेन्नई सुपर किंग्स से बतौर कप्तान जुड़े। साल 2016 औ 2017 में टीम ने लीग में हिस्सा नहीं लिया था। धौनी ने अपनी कप्तानी में टीम को चार बार चैंपियन बनाया है। चेन्नई को इस लीग की सबसे कामयाब टीम के तौर पर जाना जाता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Verified by MonsterInsights