Thursday, June 4, 2026
Home अंतरराष्ट्रीय BAN vs SA : जो टीम इंडिया न कर सकी; बांग्लादेश ने कर दिखाया, दक्षिण अफ्रीका में पहली बार जीती वनडे सीरीज

BAN vs SA : जो टीम इंडिया न कर सकी; बांग्लादेश ने कर दिखाया, दक्षिण अफ्रीका में पहली बार जीती वनडे सीरीज

by Khel Dhaba
0 comment

सेंचुरियन। बांग्लादेश ने तीसरा और आखिरी मैच नौ विकेट से जीतकर पहली बार एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका को हराया।

बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका को 154 रन पर आउट करके लक्ष्य 26.3 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। बांग्लादेश ने श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की।

बांग्लादेश के लिये कप्तान तामिम इकबाल ने नाबाद 87 रन बनाये। इससे पहले तेज गेंदबाज तसकीन अहमद ने 35 रन देकर पांच विकेट लिये थे। दक्षिण अफ्रीका के लिये सलामी बल्लेबाज जानेमन मलान ने सर्वाधिक 39 रन बनाये। तामिम और लिटन दास ने पहले विकेट के लिये 127 रन जोड़े।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.