Tuesday, February 3, 2026
Home बिहारफुटबॉल रेखा देवी Patna Junior Division Football League में गुलजारबाग ब्वॉयज एफसी & पटना वारियर जीते

रेखा देवी Patna Junior Division Football League में गुलजारबाग ब्वॉयज एफसी & पटना वारियर जीते

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खेली जा रही रेखा देवी जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में सोमवार को खेले गए मैचों में गुलजारबाग ब्वॉयज एफसी और पटना वारियर ने जीत हासिल की। गुलजारबाग ब्वॉयज एफसी ने ठाकुर बाबा एफसी को 2-0 जबकि पटना वारियर ने महेंद्रू स्पोर्टिंग यूनियन को 1-0 से पराजित किया।

गुलजारबाग ब्वॉयज एफसी और ठाकुर बाबा एफसी के बीच खेले गए मुकाबले में गुलजारबाग ब्वॉयज एफसी की टीम हावी रही लेकिन ठाकुर बाबा एफसी ने भी टक्कर दी। खेल के 14वें मिनट में प्रियांशु लाल ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त पहले हाफ में दिला दी। दूसरे हाफ के 57वें मिनट मं प्रिंस कुमार ने गोल कर गुलजारबाग ब्वॉयज एफसी को 2-0 की बढ़त दिला दी जो अंत तक कायम रहा।

पटना वारियर और महेंद्रू स्पोर्टिंग यूनियन के बीच खेले गए मुकाबले में पहले हाफ का खेल 0-0 की बराबरी पर छूटा। दूसरे हाफ में आयुष कुमार ने 53वें मिनट में गोल कर पटना वारियर को बढ़त दिला दी जो अंत तक कायम रहा। इसके बाद दोनों टीमों की ओर से गोल करने का प्रयास किया पर सफलता किसी को भी हाथ नहीं लगी। पटना वारियर के असगर अली को पीला कार्ड दिखाया गया।


कल का मैच

अपोलो कल्ब बनाम न्यू यारपुर एफसी (दोपहर 12 बजे से)
नेशनल एससी बीकेपी बनाम नाथन इंटरनेशनल स्कूल (दोपहर 2 बजे से)

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights