बेगूसराय। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आरकेसी उच्च विद्यालय बरौनी के मैदान पर आयोजित बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग में आज का मुकाबला बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब और प्ले क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।
बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब के कप्तान पल्लव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 28 ओवर में 216 रन पर पूरी टीम जीत गई। बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से शिवम राज ने 51 रन, ऋषि सोनी ने 44 रन, हर्ष कुमार 49 रन बनाए।
वही प्ले क्रिकेट क्लब की ओर से दिलशाद आलम ने 2 विकेट, अविनाश ने 2 विकेट प्राप्त किया।
जवाब में उतरी प्ले क्रिकेट क्लब की टीम 28 ओवर में 153 रन पर पूरी टीम सिमट गई। प्ले क्रिकेट क्लब की ओर से सौरभ कुमार ने 26, सुमित कुमार ने 12 रन बनाए।
बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से शिवम राज ने 2 विकेट हासिल किया। बाकी गेंदबाज ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।
इसके उपरांत बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब ने प्ले क्रिकेट क्लब को को 63 रनों से पराजित किया। मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग का कल का मुकाबला प्ले क्रिकेट क्लब और बलिया क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा। इस मैच के मुख्य अंपायर दीपक कुमार और चैंपियन थे स्कोरर रामकुमार थे। इस अवसर पर मो दानिश, निधि कुमार, निराला कुमार, विवेक कुमार मौजूद थे।






- बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी में रन-विकेट की बरसात

- बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी में पूर्वी चंपारण और मधुबनी की टीम जीती

- बेगूसराय बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में

- लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट के करण का धूम धड़ाका

- बिहार राज्य सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन में अमूल, प्रांजल और सेजल को दोहरा खिताब

- प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट में बसावन पार्क और बीआईओसी जीते

- बिहार की बॉक्सर बेटी नित्या पांडे जायेंगी ताशकंद

- IPL 2026 KKR VS RR : रिंकू और अनुकूल की जुझारू साझेदारी
