Wednesday, February 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट हेमन ट्रॉफी : मधुबनी के सेलेक्शन ट्रायल में 40 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हेमन ट्रॉफी : मधुबनी के सेलेक्शन ट्रायल में 40 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

by Khel Dhaba
0 comment

मधुबनी। हेमन ट्रॉफी मैच को देखते हुए मधुबनी जिला क्रिकेट टीम का चयन गुरुवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बेलाही के मैदान पर हुआ जिसमें जिले के 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया।


मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के सचिव काली चरण ने बताया कि चयन प्रक्रिया के पहले दिन चयनकर्ताओं ने सभी खिलाड़ियों का गहन जांच परख किया। चयनकर्ताओं में संजीव कुमार सिंह, अमर जी, अर्जुन सिंह, सर्फे आलम “नाख्हि” और मिहिर झा उपलब्ध थे।


मधुबनी जिला का पहला मैच 27 मार्च को शिवहर के विरुद्ध, 29 मार्च को सीतामढ़ी के विरुद्ध, 02 अप्रैल को मुजफ्फरपुर के विरुद्ध और 03 अप्रैल को दरभंगा के विरुद्ध है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव काली चरण ने बताया कि 10 मार्च को जीतने भी खिलाड़ी उपस्थित हुए उन्ही खिलाड़ियों का चयन 11 और 12 मार्च को भी होगी। इन्ही खिलाड़ियों में से बेहतरीन 15 खिलाड़ी हेमन ट्रॉफी में मधुबनी जिला क्रिकेट संघ का प्रतिनिधित्व करेंगे।


मैदान में सचिव काली चरण, निणार्यक सुरेन्द्र नारायण सिंह, अनिल कुमार “सोनू”, राजेश कुमार “रिंकू”, मधेपुर पंचायत के पूर्व मुखिया अजय झा, दिलीप झा सहित बहुत सारे खेलप्रेमी मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights