Thursday, June 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट महाराणा प्रताप Women’s T20 Cricket Tournament की ट्रॉफी का हुआ अनावरण

महाराणा प्रताप Women’s T20 Cricket Tournament की ट्रॉफी का हुआ अनावरण

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। सरदार पटेल Sports फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी दस मार्च से शुरू होने वाली महाराणा प्रताप टी-20 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता टीमों को दी जाने वाली ट्रॉफी का अनावरण गुरुवार को किया गया। ट्रॉफी का अनावरण अमित सिंह उज्जैन, प्रभारी बिहार-झारखंड करणी सेना, संगठन मंत्री रोहित राज, मनजीत सिंह, अविनाश सिंह, नवीन कुमार (एलओसी के एमडी) ने संयुक्त रूप से किया।


आयोजन सचिव संतोष तिवारी ने बताया कि इस आयोजन में राज्य का नाम रौशन कराने में अपनी भूमिका के लिए कई क्रिकेट प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा।


अमित सिंह उज्जैन ने बताया कि बिहार में महिला क्रिकेट के विकास के लिए इस आयोजन को किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को कई आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.