Thursday, June 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट East Champaran District Cricket League में महाराजा क्रिकेट क्लब की जीत के KING बने जावेद

East Champaran District Cricket League में महाराजा क्रिकेट क्लब की जीत के KING बने जावेद

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी। शहर के गांधी मैदान पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्व.शैलेश कुमार मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग जूनियर डिवीजन पूल बी के मैच में महाराजा क्रिकेट क्लब ने ब्लॉक क्रिकेट क्लब फेनहारा को 7 विकेट से हरा दिया।

टॉस जीतकर पहले खेलते हुए ब्लॉक क्रिकेट क्लब फेनहारा की टीम ऋषि कुमार के 38 और अमन कुमार के 16 रन के बदौलत 23.4 ओवर में 110/10 का ही स्कोर बना पाई।महाराजा क्रिकेट क्लब के गेंदबाज आदित्य ने 3 और सुधांशु व अविनाश ने 2-2 विकेट लिए।

छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराजा क्रिकेट क्लब ने जावेद के 28 और तौसीफ के 27 रन के बदौलत सिर्फ 14.3 ओवर में ही 110/3 रन का स्कोर बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।ब्लॉक क्रिकेट क्लब फेनहारा के गेंदबाज रितेश ने 3 विकेट चटकाए।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार महाराजा क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी जावेद को दिया गया।

मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि कल का मैच अमर एलेवन क्रिकेट क्लब और हवाई अड्डा क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

आज के मैच में अम्पायर की भूमिका डिस्ट्रिक्ट पैनल अम्पायर कुमार राज व गौरव कुमार रहे जबकि स्कोरर की भूमिका प्रकाश रंजन ने निभाया।

मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,कन्वेनर सुरेंद्र पांडेय व राशिद जमाल खान,अनुशासन समिति अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्र बाबा, वरिष्ठ खिलाड़ी गुड्डु तिवारी,हिमांशु कुमार,प्रदीप कुमार सिंह,मो.आलम व खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.