Thursday, June 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट Jehanabad Junior Division Cricket League का पुरस्कार वितरण संपन्न

Jehanabad Junior Division Cricket League का पुरस्कार वितरण संपन्न

by Khel Dhaba
0 comment

जहानाबाद। जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित बी डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को संपन्न हुआ।

इस पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप के मगध आयुक्त मयंक बदबड़े थे और साथ में जिला पदाधिकारी हिमांशु कुमार राय और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार पाण्डेय मौजूद थे।

इनके अलावा जिला के अन्य पदाधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहें।

साथ में जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनोद कुमार सिंह ,अध्यक्ष श्री विश्वास , उपाध्यक्ष राजीव कुमार , संयुक्त सचिव कासिफ रजा काकवी , कोषाध्यक्ष अनवर हुसैन आयोजक कंचन कुमार , आशु रंजन मौजूद रहें।

जूनियर डिविजन जिला क्रिकेट लीग के इस साल के विजेता रहें इमर्जिंग प्लेयर्स क्रिकेट अकैडमी , इमर्जिंग प्लेयर्स क्रिकेट अकैडमी ने यंग बॉयज को हराकर इस खिताब पे अपना कब्जा जमाया ।

इस लीग में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार सौरव कुमार , सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार पंकज कुमार तथा मैन ऑफ द सीरीज सुमित कुमार बजरंगी हुए ।

इस बात की जानकारी जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री विनोद कुमार सिंह ने दिया ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.