Friday, June 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट सारण कप क्रिकेट 14 फरवरी से

सारण कप क्रिकेट 14 फरवरी से

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सारण कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 14 फरवरी से राजेंद्र स्टेडियम छपरा के मैदान में सुबह 9 बजे प्रारंभ होगा। उद्घाटन मैच त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी बनाम दहियावां क्रिकेट एकेडमी सी के मध्य खेला जाएगा।

यह प्रतियोगिता लगभग 1 माह तक चलेगी। इस प्रतियोगिता के माध्यम से जिला के टीम का गठन किया जाएगा जो राज्य स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

इसका निर्णय संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के आवास पर हुई बैठक में लिया गया। इस अवसर पर विभूति नारायण शर्मा, दिनेश पर्वत पॉल, इस्माइल, सुनील कुमार सिंह, चंदन शर्मा, राजेश राय, कैसर अनवर, अजय शर्मा, कुंदन शर्मा, डॉ सुरेश प्रसाद सिंह उपस्थित थे। प्रतियोगिता की सूचना सारण कप के सचिव चन्दन शर्मा ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.