पटना। पटना जिला विद्यालय क्रिकेट खेल प्रतियोगिता के लिए क्रिकेट अंडर 14 के कैम्प का आयोजन पाटलिपुत्र कॉम्प्लेक्स के रैनबो मैदान में 18 फरवरी से होगा। पटना जिला खेल पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि 25 फरवरी से 06 मार्च 2022 तक सहरसा में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए कैम्प की घोषणा की गई है। कैंप रूपक कुमार और शशिभूषण की देखरेख में आयोजित होगी।
चयनित अंडर 14 बालक वर्ग के नाम इस प्रकार है-धन्नजय कुमार सिंह (कप्तान), पार्थ, आयुष आनंद (विकेटकीपर), मो0 रेहान रफी, हरिओम शर्मा (उपकप्तान), कार्तिक पाण्डेय, सत्यम शेखर, दीपप्रकाश, सागर कुमार, हर्ष रंजन, कुमार देवप्रकाश, अयांश अवि, तनमेय, आयुन घोष, कुमार यशजीत, आर्यन कुमार सिंह सुरक्षित-आलोक मिश्रा, प्रिंस सिन्हा, यशवर्द्धन राज, आदित्य राज, हर्ष राज, प्रत्युष सिंह, रौनित राज।





