पटना। दीपेश गुप्ता के शानदार खेल की बदौलत बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने मिथिला क्रिकेट एकेडमी के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में जीत हासिल कर ली। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने यह मैच तीन विकेट से जीता।
मिथिला क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया और 35 ओवर में सभी विकेट खोकर 190 रन बनाये। किसलय ने 70, अंकित ने 21, मंडल ने 14 रन बनाये।
बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की ओर से रानु ने 1,दीपेश गुप्ता ने 1,रोहित ने 1 विकेट चटकाये।
जवाब में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने दीपेश गुप्ता की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत इस मैच को तीन विकेट से जीत लिया। दीपेश गुप्ता ने नाबाद 80 रन की पारी खेली। दीपेश के अलावा प्रशांत ने 17, नीतीश ने 18, अविनाश ने 14, सत्यम ने 10 रन बनाये।
मिथिला क्रिकेट एकेडमी की ओर से किसलय ने 1, हरीश ने 1, जैम ने 1, मंडल ने 1 और नवीन ने 1 विकेट चटकाये। दीपेश गुप्ता को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।





