Tuesday, June 16, 2026
Home राष्ट्रीयफुटबॉल ISL : ओरित्ज की हैट्रिक, गोवा ने चेन्नइयन को 5-0 से हराया

ISL : ओरित्ज की हैट्रिक, गोवा ने चेन्नइयन को 5-0 से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

वास्को। जार्ज ओरित्ज की शानदार हैट्रिक के दम पर एफसी गोवा ने वास्को के तिलक मैदान पर खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आठवें सीजन के 86वें मैच में चेन्नइयन एफसी को 5-0 से हरा दिया। इस जीत के बावजूद गोवा अंक तालिका में नौवें स्थान पर ही बनी हुई है।

गोवा की यह सीजन की चौथी जीत है जबकि चेन्नइयन को 16 मैचों में सातवीं हार मिली है। गोवा के लिए ओरित्ज ने 20वें, 41वें और 53वें मिनट में गोल किए जबकि माकान चौथे ने छठे मिनट में गो ल किया। गोवा के खाते में शामिल एक गोल चेन्नयन के भारतीय डिफेंडर नारायण दास का आत्मघाती गोल है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.