Tuesday, June 2, 2026
Home बिहारक्रिकेट Masaurhi प्रीमियर लीग में राणा क्रिकेट एकेडमी विजयी

Masaurhi प्रीमियर लीग में राणा क्रिकेट एकेडमी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

मसौढ़ी। मसौढ़ी प्रीमियर लीग में सरकार और जिला प्रशासन द्वारा जारी कोरोना के गाइडलाइन्स का पालन करते हुए आज का मैच राणा क्रिकेट एकेडमी और प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल मसौढी के बीच तिनेरी स्टेडियम में खेला गया। राणा क्रिकेट एकेडेमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 150 रन बनाए। राणा क्रिकेट एकेडमी की ओर से बिट्टू ने सर्वाधिक 39 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली। जवाब में प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल की टीम 20 ओवर्स में 9 विकेट पर सिर्फ 113 रन बना सकी और इस तरह इस मैच को राणा क्रिकेट एकेडमी की टीम 37 रनों से जीत लिया। प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल की ओर से युवा खिलाड़ी आदर्श कुमार सौरभ ने 43 रनों की बेहतरीन नाबाद पारी खेली। बिट्टू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोरकार्ड:- राणा क्रिकेट एकेडेमी:- 150/6 (20 ओवर्स)
बिट्टू :- 44 रन (39 गेंद)
चन्दन:- 31 रन (25 गेंद)

दानेंद्र समदर्शी:- 4 ओवर्स 18 रन 2 विकेट

प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल:- 113/9 (20 ओवर्स)
आदर्श कुमार सौरभ:-43 रन (66 गेंद)
वरुण सिंह:- 22 रन (19 गेंद)

संजीत:- 4 ओवर्स 14 रन 3 विकेट

मैन ऑफ दी मैच:- बिट्टू

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.