Home बिहार Online Chess zone-4 में किशनगंज के सौरभ बने विजेता

Online Chess zone-4 में किशनगंज के सौरभ बने विजेता

by Khel Dhaba
0 comment

ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता के जोन 4 से किशनगंज के सौरभ कुमार बने विजेता। कटिहार के प्रत्युष कुमार को उप-विजेता व किशनगंज के कमल कर्मकार को तीसरे स्थान से करना पड़ा संतोष।

भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के बैनर तले चल रही 15 दिवसीय ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता के ग्यारहवें दिवस पर आयोजित क्षेत्रीय चरण संख्या- 4 के शुभारंभ पर प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू जी ने बताया कि अब तक क्षेत्रीय चरण के 4 जोन की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा चुकी है। क्षेत्रीय चरण में अबतक 24 जिलों से चयनित खिलाड़ियों में से 40 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जा चुका है। 23 जनवरी को पांचवें व 24 जनवरी को छठे चरण की क्षेत्रीय प्रतियोगिता के उपरांत 26 जनवरी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। जिसमें से शीर्ष 10 को सम्मानित किया जायेगा।

भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ बिहार के ऑनलाइन गेम्स प्रदेश संयोजक अभिषेक सोनू ने बताया कि शतरंज प्रतियोगिता के क्षेत्रीय चरण के जोन 4 में पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, नवगछिया, मधेपुरा, सुपौल और सहरसा जिला से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। क्षेत्रीय चरण के जोन 5- अंकुर वर्मा जोन की प्रतियोगिता दिनांक 23 जनवरी 2022 को दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, रक्सौल तथा झंझारपुर जिला के खिलाड़ियों के बीच खेली जायेगी। साथ ही श्री सोनू ने बताया कि महिलाओं के लिए भी 26 जनवरी को अलग से राज्य स्तरीय महिला वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। जिसमें राज्य की कोई भी महिला खिलाड़ी सम्मिलित हो सकती है। शीर्ष 5 महिला खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा।

जोन 4 का परिणाम

प्रथम स्थान- सौरभ कुमार (किशनगंज)
द्वितीय स्थान- प्रत्युष कुमार (कटिहार)
तृतीय स्थान- कमल कर्मकार (किशनगंज)
चतुर्थ स्थान- आयुष कुमार (किशनगंज)
पाचवां स्थान- मुकेश कुमार (किशनगंज)
छठा स्थान- ईशा जायसवाल (अररिया)
सातवां स्थान- चेतन दुगर (किशनगंज)
आठवां स्थान- नीतीश कुमार (नवगछिया)
नौवां स्थान- आयुष (नवगछिया)
दसवां स्थान- समीर वरधान (मधेपुरा)

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights