Friday, June 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट Sheohar Cricket League में राइजिंग स्टार की वापसी, चमके कुमुद रंजन

Sheohar Cricket League में राइजिंग स्टार की वापसी, चमके कुमुद रंजन

by Khel Dhaba
0 comment

शिवहर। शिवहर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गए मैच में राइजिंग स्टार ने पिपराही क्रिकेट क्लब को बड़े अंतर से हराकर लीग में वापसी की है।

राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब‌ के कुमुद रंजन को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार शिवहर के एक सीनियर क्रिकेटर धनंजय सिंह द्वारा प्रदान किया गया।

आज सुबह पिपराही क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन यह फैसला गलत साबित हुआ और पिपराही की पूरी टीम 19 ओवरों में 64 रनों पर ऑल आउट हो गई। राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब की तरफ से कुमुद रंजन ‌ने 4 ओवर में 12 रन देकर 5 बल्लेबाजों को आउट किया।‌ शिवम को 3 विकेट मिले।

65 रनों का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार ने यह आसान सा लक्ष्य महज 5.2 ओवर में 3 विकेट गंवाकर प्राप्त कर लिया। कुमुद रंजन के द्वारा बनाए गए 23 रनों (11 गेंद, 2 छक्के एवं 2 चौके) की मदद से इस बड़ी जीत के साथ राइजिंग स्टार ने अंक तालिका में अपना रन रेट सुधारते हुए 2 अंक हासिल किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.