Tuesday, June 9, 2026
Home बिहारक्रिकेट NZ VS BAN Test Match : न्यूजीलैंड ने पारी से बांग्लादेश को दी मात

NZ VS BAN Test Match : न्यूजीलैंड ने पारी से बांग्लादेश को दी मात

by Khel Dhaba
0 comment

क्राइस्टचर्च। विकेटकीपर लिटन दास की साहसिक शतकीय पारी के बावजूद बांग्लादेश को न्यूजीलैंड के हाथों दूसरे क्रिकेट टेस्ट में एक पारी और 117 रन से पराजय का सामना करना पड़ा जिससे दो मैचों की सीरीज बराबरी पर छूटी। दस्ताने पर गेंद लगने के बाद दास ने लगभग पूरी पारी एक हाथ से खेली। उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की शॉर्टपिच गेंदों का बहादुरी से सामना करके 106 गेंद में दूसरा टेस्ट शतक पूरा किया।

न्यूजीलैंड ने पहली पारी छह विकेट पर 521 रन पर घोषित की थी जिसमें टॉम लाथम ने 252 रन बनाये थे । उन्होंने मैच में छह कैच भी लपके। न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को पहली पारी में 126 रन पर आउट करके फॉलोआन दिया। बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में 278 रन पर आउट हो गई।

दास 102 रन बनाकर आउट हुए जबकि दूसरे छोर से कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका। बांग्लादेश का नौवां विकेट गिरते ही दर्शकों ने अनुभवी बल्लेबाज रोस टेलर का नाम लेना शुरू कर दिया जो अपना 112वां और आखिरी टेस्ट खेल रहे थे।

दर्शकों की बात को मानकर कप्तान लाथम ने टेलर को गेंद सौंपी। उनकी तीसरी गेंद पर इबादत हुसैन ने लाथम को कैच थमा दिया। इसके साथ ही टेलर के 15 वर्ष के सुनहरे कैरियर का अंत विकेट के साथ हुआ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.