Friday, June 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर क्रिकेट लीग का खिताब सीपीएन SA को

जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर क्रिकेट लीग का खिताब सीपीएन SA को

by Khel Dhaba
0 comment

शिवहर। जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के फाइनल मैच में गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 22.4 ओवर में मात्र 81 रनों पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी ने यह लक्ष्य आसानी से 4 विकेट गंवाकर 20वें ओवर में हीं प्राप्त कर‌ लिया। इस तरह से सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2021-22 जूनियर डिविजन के फाइनल की विजेता बनी और गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब उपविजेता।

बिहार क्रिकेट क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया। आज के मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले श्रेष्ठ कुमार (6 ओवर, 10 रन, 5 विकेट) को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। शिवहर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित इस लीग के सिनियर डिवीजन के मैच 2 जनवरी से प्रारंभ होंगे जो अगले 26 जनवरी तक खेले जाएंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.