Sunday, March 15, 2026
Home बिहारक्रिकेट रुबन कप बेगूसराय क्रिकेट लीग में रोहन, धीरज और निधि मैन ऑफ द मैच

रुबन कप बेगूसराय क्रिकेट लीग में रोहन, धीरज और निधि मैन ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में स्व.अखिलेश्वर कुमार, स्व.डॉक्टर आनंद नारायण शर्मा और स्व.विमल चंद्र कुमार की स्मृति में खेली जा रही रूबन कप जिला क्रिकेट लीग के चौथे दिन तीन मुकाबले खेले गए।

इन मुकाबलों में बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब, मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब और बरौनी क्रिकेट क्लब की टीम विजयी हुई। इन मैचों में रोहन सिंह, धीरज और निधि मैन ऑफ द मैच हुए। बलिया क्रिकेट क्लब के गुलशन कुमार का शतक बेकार चला गया।


गांधी स्टेडियम

गांधी स्टेडियम में बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब बनाम बछवाड़ा क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। टॉस बछवाड़ा क्रिकेट क्लब के कप्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बछवाड़ा क्रिकेट क्लब की टीम 22 ओवर में 106 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बछवाड़ा क्रिकेट क्लब की ओर से इम्तियाज आलम ने 28 और दीपक ने 19 रन बनाए। बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए रोहन सिंह ने एक बार फिर से 4 विकेट झटके वहीं कप्तान प्रेम रंजन पाठक को 3 विकेट मिले।

जवाब में बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की टीम 15वें ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से रोहन ने शानदार 52 रनों की पारी खेली। विनीत ने 23 रनों की पारी खेली। बछवाड़ा क्रिकेट क्लब की ओर से इम्तियाज आलम ने दो विकेट और नीतीश और आशीष ने एक-एक विकेट झटके।

शानदार प्रदर्शन के लिए रोहन सिंह को एक बार फिर से मैंने ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष अमित कुमार और मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने संयुक्त रूप से दिया।

मटिहानी ग्राउंड

इस ग्राउंड पर खेले गए मैच में मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीम 7 विकेट से विजयी। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बलिया क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 40 ओवर के मैच में अपने 8 विकेट खोकर कुल 199 रनों का स्कोर खड़ा किया। बलिया के बल्लेबाज गुलशन कुमार ने बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग का दूसरा शतक जड़ा। अमित राधे ने 23 रन बनाए। मटिहानी ग्रामीण की ओर से धीरज और गौरव ने तीन-तीन विकेट झटके।

जवाब में मटिहानी ग्रामीण की टीम लक्ष्य को 31 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से आदर्श ने 83 रनों की शानदार पारी खेली। वही उनका साथ देते हुए कप्तान निशित ने 73 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को जीत हासिल करवाने में अहम भूमिका निभाई। बलिया की ओर से एकमात्र सफल गेंदबाज विराट ने दो विकेट झटके। शानदार खेल के प्रदर्शन के लिए धीरज को मैन ऑफ द मैच में चुना गया।


बरौनी ग्राउंड


बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग का तीसरा मुकाबला जो बरौनी में खेला गया। बरौनी क्रिकेट क्लब की टीम ने बिहट क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिहट क्रिकेट क्लब की टीम 38 ओवर में 191 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बिहट की ओर से ऋषि ने 61रन और अंश ने 22 रम बनाए। बरौनी की ओर से निधि ने 3 विकेट वही भानु और अतुल ने 2-2विकेट झटके।


जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बरौनी क्रिकेट क्लब की टीम लक्ष्य को 31वें ओवर में ही हासिल कर लिया। बरौनी क्रिकेट क्लब की ओर से अतुल ने 44 और दुर्गेश ने 33 रन बनाए। बिहट की ओर से सोनू ने 3 विकेट और प्रिंस ने 2 विकेट झटके। शानदार खेल का प्रदर्शन करने के लिए निधि को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इस अवसर पर निर्णायक की भूमिका में दीपक कुमार नितीश कुमार वही स्कोरर के रूप में राम कुमार और सानू कुमार मौजूद थे, बरौनी के निधि को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश, बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव कृष्ण कन्हैया सिंह, राजीव रंजन कक्कू के द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी विवेक कुमार, रणवीर कुमार, निराला कुमार, मो इमरान, राजीव कुमार, शोभित कुमार, प्रेम रंजन पाठक मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights