Tuesday, June 16, 2026
Home Slider हॉकी : क्वार्टरफाइनल में ओड़िशा से हारा बिहार

हॉकी : क्वार्टरफाइनल में ओड़िशा से हारा बिहार

by Khel Dhaba
0 comment

कोविलपट्टी (तमिलनाडु)। चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और ओडिशा ने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर जीत दर्ज कर हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। ओडिशा ने बिहार पर 4-1 से जीत हासिल की।

अंतिम चार में ओडिशा का सामना चंडीगढ़ से होगा जबकि उत्तर प्रदेश की भिड़ंत हरियाणा से होगी।

बुधवार को पहले क्वार्टर फाइनल में चंडीगढ़ ने पंजाब को 3-2 से शिकस्त दी। विजेता टीम के लिये रोहित ने 44वें और 51वें मिनट में दो गोल दागे जबकि सुमित ने आठवें मिनट में गोल किया।

पंजाब की ओर से सिमरनजोत ने 22वें और राजिंदर सिंह ने 45वें मिनट में गोल किये।

हरियाणा ने दीपक (चौथे, 27वें और 46वें मिनट) की हैट्रिक और अमनदीप (चौथे और 32वें मिनट में) के दो गोल की मदद से घरेलू टीम तमिलनाडु पर 7-3 से जीत हासिल की।

उत्तर प्रदेश ने दिल्ली को 9-0 से रौंद दिया। उसके लिये शारदा नंद तिवारी ने पांच गोल किये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.