Wednesday, February 4, 2026
Home झारखंडक्रिकेट जामताड़ा सीनियर क्रिकेट लीग का शानदार आगाज

जामताड़ा सीनियर क्रिकेट लीग का शानदार आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

जामताड़ा जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित शहीद प्रमोद कुमार मेमोरियल सीनियर क्रिकेट लीग का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी एवं समाज सेविका श्रीमती चमेली देवी के द्वारा किया गया इसके बाद देश के प्रथम रक्षा प्रमुख जनरल बिपिन रावत महोदय को सबों ने 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

पहला मैच पैंथर क्रिकेट क्लब बनाम मिहिजाम स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया जिसमें पैंथर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 157 रन 9 विकेट खोकर बनाये।

रितिक चौधरी 34 रन गुंजन झा 27 रन मानस माजी 22 रन का योगदान दिया जवाबी पारी खेलते हुए मिहिजाम स्पोर्टिंग क्लब की टीम 29 ओवर में 151 रन बनाकर आउट हो गई इस प्रकार पैंथर क्लब ने यह मैच 6 रनों से जीत लिया।

मिहिजाम स्पोर्टिंग क्लब की ओर से पृथ्वी करवाए 52 रन दिवाकर सिंह 22 रन एवं आदित्य शर्मा ने 24 रन का योगदान दिया आज के मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राजेश मंडल को समाज सेविका श्रीमती चमेली देवी के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

इस आयोजन में जिला क्रिकेट संघ की ओर से निगम कृष्ण सिंह योगेश कुमार सिंह रविंद्र झा कुणाल सिंह शुभाशीष मंडल सोनू सिंह अरिजीत चौबे परितोष मिश्रा विक्रम शर्मा तरुण दास आदि उपस्थित थे

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights