Saturday, May 23, 2026
Home बिहारअन्य राज्य सब जूनियर बॉल बैडमिंटन चयन प्रतियोगिता 15 दिसंबर को

राज्य सब जूनियर बॉल बैडमिंटन चयन प्रतियोगिता 15 दिसंबर को

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में सारण जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा एकदिवसीय सब-जूनियर बॉल बैडमिंटन चयन प्रतियोगिता ( बालक/बालिका ) का आयोजन 15 दिसंबर को पूर्वाहन 10 बजे से सोनपुर ( सारण ) में किया जायेगा। जिसमें राज्य संघ से मान्यता प्राप्त जिलों के खिलाड़ियों को सहभागिता करने की अनुमति दी जायेगी।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि चयन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बालक व बालिका खिलाड़ियों का जन्मतिथि 02.01.2006 के बाद होना चाहिए। सहभागिता करने वाले खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड का फोटोकॉपी एवं दो पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से लेकर आयेंगे। चयन प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु सारण जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव चंदन कुमार देखरेख में तैयारी की जा रही है।

श्री शंकर ने यह भी बताया कि इसी चयन प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर बिहार सब जूनियर बालक व बालिका बॉल बैडमिंटन टीम का चयन जायेगा। चयनित बिहार टीम 8 से 12 जनवरी तक श्रीकाकुलम ( आंध्रप्रदेश ) में आयोजित होने वाली 40वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( बालक व बालिका ) में भाग लेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights