Friday, May 15, 2026
Home Slider बैडमिंटन : यामागुची को हरा सिंधू बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स के फाइनल में

बैडमिंटन : यामागुची को हरा सिंधू बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

बाली। जापान की अकाने यामागुची को शनिवार को कठिन मुकाबले में हरा भारतीय बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधू ने बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया। मौजूदा विश्व चैम्पियन और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने यह रोमांचक मुकाबला 21-15, 15-21, 21-19 से जीता।

वह सत्र के इस आखिरी टूर्नामेंट के फाइनल में तीसरी बार पहुंची है। उन्होंने 2018 में यह खिताब जीता था और यह उपलब्धि अपने नाम करने वाली वह अकेली भारतीय हैं। दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधू का तीसरे नंबर की जापानी खिलाड़ी के खिलाफ रिकॉर्ड 12-8 का था। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद सिंधू फ्रेंच ओपन, इंडोनेशिया मास्टर्स और इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंची। वह मार्च में स्विस ओपन फाइनल हार गई थी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights