Friday, May 15, 2026
Home Slider किशनगंज : बालू बस्ती क्रिकेट क्लब बनाम ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब जूनियर का मैच टाई

किशनगंज : बालू बस्ती क्रिकेट क्लब बनाम ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब जूनियर का मैच टाई

by Khel Dhaba
0 comment

किशनगंज। किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लीग 2021-22 बी डिवीजन का आज 16वां  मुकाबला ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब जूनियर बनाम बालू बस्ती क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। ठाकुरगजं क्रिकेट क्लब जूनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 93 रन बनाए।

अरहान ने 20 रन, रोहन ने 18 रन का योगदान दिया। बालू बस्ती क्रिकेट क्लब की ओर से अख्तर अंसारी ने 5 विकेट एवं अहमद अंसारी ने 4 विकेट हासिल किये।

आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी बालू बस्ती क्रिकेट क्लब भी 12 .4 ओवर में 93 रनों पर सिमट गई। अख्तर अंसारी ने 27 रन एवं हसन अंसारी ने 19 रनों का योगदान दिया।

ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब जूनियर की ओर से अभिजीत दास ने पांच विकेट एवं शुभम ने 3 विकेट हासिल किये। दोनों ही टीमों का रन एवं विकेट बराबर होने के कारण मैच टाई घोषित किया गया एवं दोनों ही टीमों को एक-एक अंक बांटा गया। टाई मैच मैं 5 विकेट 27 रन बनाने वाले बालुबस्ती के अख्तर अंसारी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैन ऑफ द मैच को टारगेट क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर वीर रंजन ने मेडल पहनाकर हौसला अफजाई की। आज के अंपायर थे रतन एवं आजाद स्कोरर गुल फराज ग्राउंड मैन हैबिट।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights