Friday, May 15, 2026
Home Slider एजाज पटेल के नाम ‘परफेक्ट टेन’ के बाद न्यूजीलैंड की हालत खस्ता

एजाज पटेल के नाम ‘परफेक्ट टेन’ के बाद न्यूजीलैंड की हालत खस्ता

by Khel Dhaba
0 comment

मुंबई। बायें हाथ के स्पिनर ऐजाज पटेल टेस्ट क्रिकेट में एक पारी के सभी दस विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए जबकि भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को पहली पारी में 325 रन पर आउट हो गई ।

बायें हाथ के स्पिनर ऐजाज पटेल टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक पारी के दस विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए लेकिन उसके बाद भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन चाय तक न्यूजीलैंड ने छह विकेट मात्र 38 रन पर गंवा दिये ।

अपने कल के स्कोर चार विकेट पर 221 रन से आगे खेलते हुए भारत ने सुबह के सत्र में 64 रन जोड़े और दो विकेट गंवाये । लंच के बाद 40 रन और जोड़कर भारत ने चार विकेट गंवा दिये ।

सुबह रिधिमान साहा (27) और रविचंद्रन अश्विन (0) के विकेट लगातार गेंदों पर गंवाने के बाद भारत को मयंक अग्रवाल (150 ) और अक्षर पटेल (52) ने 300 रन के पार पहुंचाया ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights