पटना। विश्व के प्रसिद्ध ओलंपियन रेसलर एवं अर्जुन अवार्ड से सम्मानित दीपक पुनिया के बिहार आगमन पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश संयोजक सतीश राजू के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय एवं बंदेमातरम् मातरम् के जयघोष के साथ पटना एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया ।
उक्त अवसर पर अर्जुन अवार्ड से सम्मानित दीपक पुनिया ने भव्य स्वागत हेतु भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ का आभार व्यक्त किया साथ ही उन्होंने कहा की बिहार में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नही है जरूरत है उन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का। भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ जिस प्रकार से बिहार में सभी खेलों का आयोजन एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है एवं उनके हक के लिए आवाज उठा रही है वो दिन दूर नही जब बिहार के खिलाड़ी भी ओलंपिक में मेडल जीते,उन्होंने खिलाड़ियो को प्रैक्टिस पर विशेष ध्यान देने की बात कही ।
भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने बताया की कल खेल रत्न से सम्मानित रवि दहिया एवं अर्जुन अवार्ड से सम्मानित दीपक पुनिया का भाजपा प्रदेश मुख्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित अभिनंदन सह सम्मान समारोह में मुख्यरूप से बिहार सरकार के माननीय उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, बिहार सरकार के उद्योग मंत्री शहनबाज हुसैन, बिहार सरकार के खेल मंत्री आलोक रंजन झा, भाजपा के संस्थापक सदस्य सह पूर्व राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा एवं बिहार सरकार के अन्य मंत्रीगण शामिल होंगे । श्री राजू ने बताया कि दीपक पुनिया के बिहार आगमन से बिहार के युवा काफी उत्साहित है एवं उनके अभिनंदन सह सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में बिहार के युवा प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल होंगे ।
इस अवसर पर प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव, बिरेंद्र कुमार, मुकेश पासवान, प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन यादव, गौतम सिद्धार्थ, वेणुगोपाल सिन्हा, क्षेत्रीय प्रभारी आनंद सिन्हा, चन्दन सिन्हा, श्यामकांत दुबे, चन्दन कुमार,भोला थापा,राजेश कुमार उत्कर्ष,संतोष केशरी,रमेश गुप्ता पटना महानगर के संयोजक सुमित शर्मा, राहुल राज, कुंदन कुमार, राहुल यादव,अनमोल शोभित , सुमित श्रीवास्तव, अखिलेश लुलन, डॉ. रितेश कुमार, शंकर गुप्ता, श्याम कुमार निगम सहित सैकड़ों खिलाड़ी उपस्थित थे |