Wednesday, March 18, 2026
Home Slider सीवान स्टार्स इलेवन वारियर्स ट्रॉफी अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

सीवान स्टार्स इलेवन वारियर्स ट्रॉफी अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी पटना से सटे पटना-बख्तियारपुर फोरलेन रोड, भिखुआ मोड़ पर स्थित एनआइओसी क्रिकेट ग्राउंड में आज वारियर्स ट्रॉफी U-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के दो मुकाबले हुए। सुबह का मैच गोल क्रिकेट अकादमी बनाम सीवान स्टार्स एकादश के बीच हुआ जिसमें सीवान की टीम ने गोल क्रिकेट अकादमी की टीम को 128 रनों के बड़े अंतर से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी सीवान की टीम ने 20 ओवरों (आवंटित) में 252 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। रवि ने शानदार 109 रनों की शतकीय पारी खेली। जवाब में गोल क्रिकेट अकादमी 20 ओवरों में 124 रन तक ही पहुंच सकी। मैन ऑफ द मैच रवि को चुना गया।

आज का दूसरा मैच यंग स्टार्स एकादश बनाम बेगूसराय क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया जिसमें बेगूसराय की टीम ने यंग स्टार्स की टीम को बुरी तरह रौंद दिया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी यंग स्टार्स की टीम निर्धारित 25 ओवरों में केवल 17 ओवर खेल कर 87 रन ही बना सकी जिसे बेगूसराय की टीम ने मात्र 11.4 ओवरों में दो विकटों के नुकसान पर अर्जित कर लिया। बेगूसराय के तरफ से 5 विकेट लेने वाले क्षितिज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस टूर्नामेंट में अभी इंट्री चालू है। विशेष जानकारी के लिए 8789066157 पर संपर्क करें।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights