Thursday, May 21, 2026
Home Slider इटालियन फुटबॉल लीग : इंटर मिलान बनाम एसी मिलान मैच ड्रॉ

इटालियन फुटबॉल लीग : इंटर मिलान बनाम एसी मिलान मैच ड्रॉ

by Khel Dhaba
0 comment

मिलान। इंटर मिलान को आत्मघाती गोल के कारण शहर के अपने प्रतिद्वंद्वी एसी मिलान के साथ इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए का मैच 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा जबकि वेरोना ने भी नैपोली को बराबरी पर रोका।

एसी मिलान के पूर्व मिडफील्डर हाकेन कालाहोंगलु ने 11वें मिनट में इंटर की तरफ से पेनल्टी को गोल में बदला। एसी मिलान ने डिफेंडर स्टीफन डि विरिज के आत्मघाती गोल से बराबरी की।

नैपोली और एसी मिलान दोनों के 12 मैचों में समान 32 अंक हैं। नैपोली ने भी इससे पहले वेरोना से अपना मैच 1-1 से ड्रा खेला था। इंटर मिलान तीसरे स्थान पर है लेकिन उसके शीर्ष पर काबिज दोनों टीमों से सात अंक कम हैं।

वेरोना को डेनियल वेसा और निकोला कालिनिच को लाल कार्ड मिलने के कारण नैपोली के खिलाफ मैच के अंतिम क्षणों में नौ खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा था।

जियोवानी सिमोन ने सातवें मिनट में वेरोना की तरफ से गोल किया लेकिन उसकी बढ़त केवल पांच मिनट तक कायम रही। नैपोली की तरफ से जियोवानी डि लारेंजो ने बराबरी का गोल दागा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights