Friday, June 19, 2026
Home Slider पीडीसीए की नई कार्यकारिणी ने कहा-पटना में सुधरेगा क्रिकेट का माहौल

पीडीसीए की नई कार्यकारिणी ने कहा-पटना में सुधरेगा क्रिकेट का माहौल

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रणवीर के आदेश पर आयोजित संघ की चुनावी प्रक्रिया संपन्न हो गई और सभी पांच पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर प्रवीण कुमार प्रणवीर, उपाध्यक्ष पद पर रहबर आबदीन, सचिव पद पर सुनील रोहित, कोषाध्यक्ष पद पर धनंजय कुमार और संयुक्त सचिव पर शक्ति कुमार निर्वाचित हुए हैं।

इन सबों को चुनाव अधिकारी अनिल कुमार सिंह और सहायक चुनाव अधिकारी सैयद फैजुल होदा ने सर्टिफिकेट दिये।

निर्वाचित सभी पदाधिकारियों ने कहा कि पटना में जल्द ही क्रिकेट शुरू होगा और पटना के क्रिकेट लीग को बेहतर तरीके से कराया जायेगा। साथ ही कहा कि शहरों से लेकर ग्रामीण स्तर तक क्रिकेट को बढ़ाया जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.