Thursday, May 21, 2026
Home Slider दोस्ताना क्रिकेट मैच में बीसीए कोषाध्यक्ष इलेवन की शानदार जीत

दोस्ताना क्रिकेट मैच में बीसीए कोषाध्यक्ष इलेवन की शानदार जीत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी के मोइनुल हक स्टेडियम में बुधवार को एक दोस्ताना क्रिकेट मैच का आयोजन किया जिसमें बीसीए कोषाध्यक्ष इलेवन ने बीसीए जिला प्रतिनिधि इलेवन को 7 विकेट से हराया।

टॉस बीसीए जिला प्रतिनिधि इलेवन के कप्तान संजय कुमार सिंह ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 92 रन बनाये। हिमांशु सिंह ने 33 (रिटायर्ड हर्ट), राजन ने 15, राकेश राणा ने 10 और कप्तान संजय कुमार सिंह ने 3 रन बनाये।

कप्तान आशुतोष नंदन की कप्तानी में खेल रही कोषाध्यक्ष इलेवन की ओर से देवी शंकर ने 20 रन देकर 1, रुपक कुमार ने 13 रन देकर 1, मनोज कुमार सिंह ने 18 रन देकर दो, धर्मेंद्र ने 3 रन देकर 1 और राजीव नंदन ने 18 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में कोषाध्यक्ष इलेवन ने 17.2 ने 3 विकेट पर 96 रन बना कर मैच को अपने नाम कर लिया। देवी शंकर ने सर्वाधिक 36, मनोज कुमार सिंह ने 21, आरएन सिंह ने 4, नीरज सिंह ने नाबाद 4 और राजीव नंदन ने नाबाद 4 रन बनाये। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कर मनोज कुमार सिंह को दिया गया। जिला प्रतिनिधि की ओर चंदन ने 16 रन देकर दो और संजय कुमार सिंह ने 20 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights