37 C
Patna
Thursday, April 18, 2024

प्रोफेसर पी एन शर्मा मेमोरियल खुली इनामी शतरंज प्रतियोगिता 28 अक्टूबर से

पटना। पटना जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में प्रोफेसर पी एन शर्मा मेमोरियल खुली इनामी शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन सायंस कॉलेज, पटना में आगामी 28 से 31 अक्टूबर तक किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए पटना जिला शतरंज संघ के सचिव राकेश रंजन ने बताया कि प्रोफेसर पद्मदेव नारायण शर्मा, पूर्व मंत्री, बिहार सरकार, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के पूर्व उपाध्यक्ष एवं ऑल बिहार शतरंज संघ के पूर्व अध्यक्ष की स्मृति में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता के आयोजन अध्यक्ष  प्रोफेसर कृष्ण भूषण पद्मदेव (मुकुल) ने बताया कि इस प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि 15000 है। इस प्रतियोगिता में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे साथ ही अंडर 8, अंडर 12 एवं अंडर 15 आयु वर्ग के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महिला खिलाड़ी को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

इच्छुक खिलाड़ी विशेष जानकारी के लिए जिला शतरंज संघ के संयुक्त सचिव सुधीर कुमार मिश्रा, राजेश रंजन, बीएमपी बर्मा, राष्ट्रीय खिलाड़ी मिनहाजुल होडा एवं पटना जिला शतरंज संघ के सचिव राकेश रंजन से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights