Tuesday, June 16, 2026
Home Slider क्लेयर कोनोर MCC की पहली महिला अध्यक्ष बनीं

क्लेयर कोनोर MCC की पहली महिला अध्यक्ष बनीं

by Khel Dhaba
0 comment

लंदन। इंग्लैंड की पूर्व कप्तान क्लेयर कोनोर ने शुक्रवार को एमसीसी (मेरिलबोन क्रिकेट क्लब) के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला। वह क्लब के 234 साल के इतिहास में इस पद पर काबिज होने वाली पहली महिला बन गयीं।

कोनोर के नामांकन की घोषणा उनके पूववर्ती और श्रीलंका के महान क्रिकेटर कुमार संगकारा ने पिछले साल आम सालाना बैठक में की थी लेकिन कोविड-19 के कारण उन्हें पद संभालने के लिये एक साल का इंतजार करना पड़ा।

महामारी के कारण श्रीलंकाई पूर्व कप्तान का कार्यकाल दो साल तक बढ़ा दिया गया। क्लेयर ने उनकी जगह ली है। एमसीसी क्रिकेट के नियमों का संरक्षक है। कोनोर इस समय इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड की महिला क्रिकेट की प्रबंध निदेशक हैं। उन्हें 2009 में एमसीसी का मानद आजीवन सदस्य बनाया गया था।

कोनोर ने 19 साल की उम्र में इंग्लैंड के लिये पदार्पण किया था और 2000 में उन्होंने टीम की कप्तानी संभाली थी। आल राउंडर कोनोर की अगुआई में इंग्लैंड महिला टीम ने 2005 में 42 साल में पहली बार एशेज जीती थी। ब्रुस कार्नेगी ब्राउन ने शुक्रवार को एमसीसी चेयरमैन पद का भार संभाला था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.