Monday, June 8, 2026
Home Slider विनोद गुंजियाल के नेतृत्व में बिहार सचिवालय Sports फाउंडेशन की बैडमिंटन टीम घोषित

विनोद गुंजियाल के नेतृत्व में बिहार सचिवालय Sports फाउंडेशन की बैडमिंटन टीम घोषित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। आगामी 24 से 30 सितंबर तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली बिहार सचिवालय Sports फाउंडेशन की बैडमिंटन टीम की घोषणा कर दी गई है।

टीम की कमान पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के निदेशक विनोद गुंजियाल (आईएएस) को सौंपी गई है।

टीम के अन्य खिलाड़ी इस प्रकार है प्रणव कुमार (डीएम मुजफ्फरपुर), प्रभाकर (प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य पर्यटन निगम), गोपाल मीणा (अपर सचिव (लघु जल संसाधन विभाग, बिहार), शीर्षत कपिल (जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण), पंकज कुमार राज (सहायक पुलिस महानिरीक्षक, मानव संसाधन विकास एवं प्रशिक्षण प्रभार, गृह विभाग), जय प्रकाश सिंह (उपनिदेशक, मुख्यमंत्री के परामर्शी का कोषांग), महावीर शर्मा (विशेष कार्य पदाधिकारी, राज्यपाल सचिवालय),मोमिन अंसारी (संयुक्त निदेशक, प्रशासन, विज्ञान और प्रावैधिकी विभाग), नीरज कुमार (प्रशाखा पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग), प्रेम कुमार (उच्च वर्गीय लिपिक, कारा एवं सुधार सेवाएं, गृह विभाग), निलेश कुमार सिन्हा (निम्नवर्गीय लिपिक, कृषि विभाग), राजीव रंजन (शारीरिक शिक्षक, सर गणेश दत्त पाटलिपुत्र उच्च माध्यमिक विद्यालय, कदमकुआं)।

खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए बिहार सरकार के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण और बिहार सचिवालय स्पोट्र्स फाउंडेशन के सचिव वालामुरुगन डी ने शुभकामना दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.