Thursday, June 18, 2026
Home Slider गया : शोभ क्रिकेट क्लब बना चैंपियन

गया : शोभ क्रिकेट क्लब बना चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

गया। गया जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सत्र 2020-21 के विष्णु सिंह गया जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें शोभ क्रिकेट क्लब ने बाजी मारी।

शोभ बाराचट्टी मैदान पर आजाद हाईस्कूल और शोभ क्रिकेट क्लब के बीच में शोभ क्रिकेट क्लब ने पहले बैटिंग करते हुए 35 ओवर ममें 8 विकेट पर 218 रन बनाये। गुड्डू कुमार ने 56 रनों की पारी खेली। नीतीश ने 34 रन बनाये। आजाद हाईस्कूल के शिवम ने दो विकेट चटकाये।

जवाब में आजाद हाईस्कूल की पूरी टीम सिर्फ 67 रनों पर ढेर हो गई। शोभ के अक्षय ने 3 विकेट लिया। आजा के कौसर ने 14 रन और कुणाल ने 13 रन बनाये। इस मैच में बारिश ने कई बार बाधा उत्पन्न की। शोभ के गुड्डू कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस मैच में अंपायर सुबीर कुमार प्रधान और अशोक कुमार थे जबकि स्कोरर रोहित त्रिपाठी औरअनिल कुमार थे। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष मुकेश प्रसाद सिन्हा, उपाध्यक्ष शैलेश कुमार विद्यार्थी, एस नेयाजुद्दीन, विनय कुमार, विकास कुमार आदि उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.