Tuesday, June 16, 2026
Home Slider La Liga : बिलबाओ ने एटलेटिको को गोलरहित ड्रॉ पर रोका

La Liga : बिलबाओ ने एटलेटिको को गोलरहित ड्रॉ पर रोका

by Khel Dhaba
0 comment

बार्सिलोना। मौजूदा चैंपियन एटलेटिको मैड्रिड लगातार दूसरे मैच में गोल करने में नाकाम रहा जिससे उसे स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में एथलेटिक बिलबाओ से अपना मैच गोलरहित ड्रॉ खेलना पड़ा।

एटलेटिको का यह लगातार दूसरा मैच है जिसमें उसने अंक बांटे। इससे पहले बुधवार को चैंपियन्स लीग मैच में पोर्तो ने उसे गोलरहित ड्रॉ पर रोका था।

एंटोनी ग्रीजमैन के टीम में वापसी करने के बावजूद एटलेटिको गोल नहीं कर पाया। एटलेटिको की अग्रिम पंक्ति बेहद मजबूत है जिसमें ग्रीजमैन के अलावा लुई सुआरेज, जोओ फेलिक्स, एंजेल कोरिया, मार्कोस लोरेंटे, यानिक कैरासो और मैथियास चुना जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

एटलेटिको अभी तालिका में एक अंक से बढ़त पर है लेकिन रीयाल मैड्रिड, वेलेंसिया और रीयाल सोसिडाड अपने अगले मैच जीतकर उससे आगे निकल सकते हैं।

इस बीच एटलेटिको के पूर्व स्टार राडामेल फालकाओ ने रायो वेलेकानो की तरफ से अपने पदार्पण मैच में ही गोल किया जिससे उनकी टीम ने गेटाफे पर 3-0 से जीत दर्ज की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.