भारत की फर्राटा धाविका दुती चंद का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा और वह टोक्यो ओलंपिक खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में सातवें और अंतिम स्थान पर रहकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाईं।
दुती ने चौथी हीट में 23.85 सेकेंड का समय निकाला जो उनका इस सीजन का बेस्ट प्रदर्शन है लेकिन यह सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पर्याप्त नहीं था। नामीबिया की क्रिस्टीन मबोमा ने 22.11 सेकेंड के साथ यह हीट जीती। उनके अलावा अमेरिका की गैब्रियली थामस (22.20) और नाइजर की अमिनातु सेयनी (22.72) ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनाई।

- बिहार अंडर-7 शतरंज : रुद्र प्रताप एवं आव्या को खिताब
- 7 साल के ईशांक सिंह ने पाक जलडमरूमध्य पार कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
- कहानी फीफा विश्व कप 1934 की : जब फुटबॉल बना सत्ता का हथियार और इटली ने रचा इतिहास
- विश्व टीम टेबुल टेनिस : भारत ने कड़े मुकाबले में स्लोवाकिया को हराया
- स्कूली बास्केटबॉल में बीडी पब्लिक स्कूल बना चैंपियन