Wednesday, February 4, 2026
Home Slider भारत ने पहला टी-20 मैच 38 रन से जीता, भुवनेश्वर कुमार ने लिए 4 विकेट

भारत ने पहला टी-20 मैच 38 रन से जीता, भुवनेश्वर कुमार ने लिए 4 विकेट

by Khel Dhaba
0 comment

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। भारत ने पहला टी-20 मैच 38 रन से जीत लिया है। भारत ने श्रीलंका के सामने 165 रनों का लक्ष्य रखा था। श्रीलंका की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.3 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका की तरफ से चरिथ असलंका ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। भुवनेश्वर कुमार ने भारत की तरफ से सर्वाधिक 4 विकेट लिए। इससे पहले भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए। भारत की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 50 और कप्तान शिखर धवन ने 46 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से वानिन्दु हसरंगा और दुथमंथा चमीरा ने 2-2 विकेट लिए।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights