Tuesday, June 23, 2026
Home Slider कोपा अमेरिका : ब्राजील ने तनावपूर्ण मैच में कोलंबिया को हराया

कोपा अमेरिका : ब्राजील ने तनावपूर्ण मैच में कोलंबिया को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

साओ पाउलो। ब्राजील ने कोपा अमेरिका फुटबॉल के एक तनावपूर्ण मैच में कोलंबिया को 2-1 से हराया। इस मैच में तीनों बेहतरीन गोल देखने को मिले। कोलंबिया के लिये दसवें मिनट में लुईस डियाज ने जुआन कुआड्राडो के क्रॉस पर गोल किया।

इसके बाद कोलंबिया ने रक्षात्मक खेलना शुरू किया। ऐसा लग रहा था कि कोलंबिया ऐसा करने में कामयाब रहेगा लेकिन अर्जेंटीना के रेफरी नेस्टर पिटाना का घुटना बीच में आ गया।

पिटाना 78वें मिनट में कोलंबिया गोल से दस मीटर की दूरी पर थे और नेमार का पास उनके घुटने से टकरा गयां कोलंबिया के डिफेंडर कुछ देर के लिये रूक गए लेकिन ब्राजील के स्थानापन्न खिलाड़ी लुकास पाकेटा ने गेंद रेनान लोडी को सौंपी जिन्होंने राबर्टो फर्मिनो को क्रॉस दिया। फर्मिनो ने हेडर पर गोल दागा।

कोलंबिया ने इसका विरोध किया लेकिन 2018 विश्व कप फाइनल के रैफरी रहे पिटाना ने ब्राजील के गोल की पुष्टि की। ब्राजील के लिये तीसरा गोल केसमिरो ने किया। इससे पहले पेरू और इक्वाडोर ने 2-2 से ड्रॉ खेला। ब्राजील नौ अंक लेकर पहले स्थान पर है। कोलंबिया के चार मैचों में चार अंक है। पेरू के चार, इक्वाडोर के तीन और वेनेजुएला के दो अंक हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.