Tuesday, June 16, 2026
Home Slider French Open Tennis : क्रेजिकोवा और पावलिचेनकोवा में होगा खिताबी मुकाबला

French Open Tennis : क्रेजिकोवा और पावलिचेनकोवा में होगा खिताबी मुकाबला

by Khel Dhaba
0 comment

पेरिस। चेक गणराज्य की गैरवरीयता प्राप्त बारबोरा क्रेजिकोवा ने मैच प्वाइंट बचा कर वापसी करके फ्रेंच ओपन टेनिस (French Open Tennis ) टूर्नामेंट के महिला एकल के फाइनल में जगह बनायी जहां उनका सामना रूस की अनस्ते​सिया पावलिचेनकोवा से होगा।

क्रेजिकोवा ने बेहद संघर्षपूर्ण सेमीफाइनल में यूनान की 17वीं वरीय मारिया सकारी 7-5, 4-6, 9-7 से हराया जबकि पावलिचेनकोवा ने स्लो​वानिया की तमारा जिदानसेक को 7-5, 6-3 से पराजित किया। ये दोनों खिलाड़ी पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं।

क्रेजिकोवा तीसरे सेट में एक समय 3—5, 30—40 से पीछे चल रही थी। उन्होंने बैकहैंड वॉली से मैच प्वाइंट बचाया और आखिर में मैच जीतने में सफल रही। यह मैच तीन घंटे 17 मिनट तक चला।

क्रेजिकोवा ने मैच के बाद कहा, मैं हमेशा इस तरह के मैच का हिस्सा बनना चाहती थी। जूनियर टूर्नामेंट से ही मैं इस तरह का रोमांचक मैच खेलना चाहती थी। क्या शानदार मैच था जहां हम दोनों के पास मौके थे। हम दोनों ने बहुत अच्छा खेल दिखाया लेकिन केवल एक ही जीत सकता था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.