Tuesday, June 16, 2026
Home Slider ECB के इस फैसले से बढ़ी BCCI की टेंशन, IPL 2021 के बचे मैचों पर सस्पेंस कायम

ECB के इस फैसले से बढ़ी BCCI की टेंशन, IPL 2021 के बचे मैचों पर सस्पेंस कायम

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत अगस्त महीने की चार तारीख से शुरू होनी है। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 10 सितंबर से खेला जाना तय है।

मीडिया में यह खबर बहुत दिनों से चल रही है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ‌(BCCI) ने इस सीरीज को एक सप्ताह पहले खत्म करने की गुजारिश की है। इस गुजारिश के पीछे बीसीसीआई की मंशा है कि इंडियन प्रीमियर लीग के बचे 31 मैचों का आयोजन कराया जा सके।

सबसे ज्यादा सैलरी पाने में कोहली से आगे निकले जो रूट, बाबर आजम को मिलती है बस 62 लाख

बीसीसीआई चाह रहा था कि 15 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच आईपीएल के बचे हुए मैच यूएई में कराए जाएं। अब देखना होगा कि बीसीसीआई आईपीएल के बचे हुए 31 मैचों को कराने के लिए क्या जतन करता है।

पर अब खबर आ रही है कि ईसीबी इस सीरीज के शेड्यूल में कोई बदलाव करने का इच्छुक नजर नहीं आ रहा है।बीसीसीआई ने हालांकि इसको लेकर कोई फॉर्मल रिक्वेस्ट नहीं की है, लेकिन ईसीबी के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की थी कि दोनों बोर्ड्स के बीच इसको लेकर अनौपचारिक बातचीत चल रही है।

पहलवान सुशील कुमार को रेलवे ने नौकरी से किया सस्पेंड

बीसीसीआई के एक सीनियर सूत्र ने कहा, ‘ऐसा नहीं लग रहा है कि ईसीबी टेस्ट सीरीज के शेड्यूल में कोई बदलाव करेगा। उन्होंने अनौपचारिक तौर पर अपनी बात रख दी है और मुझे नहीं लगता ऐसे में कोई फॉर्मल रिक्वेस्ट करने का कोई फायदा है।’

सूत्र ने आगे कहा, ‘ईसीबी को हंड्रेड लीग का 24 जुलाई से 21 अगस्त के बीच आयोजन करना है। इसके लिए ब्रॉडकास्ट डील और बाकी तैयारियां हो चुकी हैं। ऐसे में टेस्ट सीरीज के शेड्यूल में बदलाव की गुंजाइश नजर नहीं आ रही है।

यह है भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पहला मैच : 4-8 अगस्त
दूसरा मैच : 12 से 16 अगस्त
तीसरा मैच : 25 से 29 अगस्त
चौथा मैच : 2 से 6 सितंबर
पांचवां मैच : 10 से 14 सितंबर

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.