Saturday, February 21, 2026
Home IPL-14 एक ही ओवर में रायडू & रैना को आउट करने के बाद माही को अपना शिकार बनाने वाले साकरिया ने इस तरह खुशी का इजहार

एक ही ओवर में रायडू & रैना को आउट करने के बाद माही को अपना शिकार बनाने वाले साकरिया ने इस तरह खुशी का इजहार

by Khel Dhaba
0 comment

इंडियन प्रीमियर लीग का डेब्यू सीजन खेल रहे युवा गेंदबाज चेतन साकरिया अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित कर रहे हैं। सोमवार को आईपीएल-14 के अंतर्गत चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे चेतन साकरिया ने एक ही ओवर में तीन स्टार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा और उन्होंने अपनी खुशी का इजहार कुछ इस तरह किया कि सब आश्चर्यचकित हो गए।

साकरिया ने 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर रायडू को आउट किया। फिर उसी ओवर की पांचवीं गेंद पर रैना को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

साकरिया के इस ओवर में दो वाइड गेंदें फेंकी थी। रायडू को आउट करने के लिए रियान पराग ने कैच पकड़ा और रैना का कैच क्रिस मॉरिस ने थामा था।

अपने स्पेल के तीसरे ओवर में इन दोनों स्टार बल्लेबाजों को आउट करने के बाद चेतन साकरिया ने अपने आखिरी ओवर में कैप्टन कूल को अपना शिकार बनाया। अपने स्पेल के आखिरी ओवर में उन्होंने आज का सबसे बड़ा विकेट लिया। उन्होंने एमएस धौनी को आउट किया।

माही 17 गेंदों पर 18 रन बना कर आउट हुए। धौनी को आउट करने के लिए जोस बटलर ने कैच थामा।

विकेट लेने के बाद साकरिया ने अनोखे तरीके से जश्न मनाया। साकरिया मशहूर कॉमिक बुक ‘ब्लैक पैंथर’ फैन हैं और उसी तरह उन्होंने इसका जश्न भी मनाया। उन्होंने अपने सीने पर अपने हाथों को क्रॉस कर दिया था.

गौरतलब है कि साकरिया ने आज अपने चार ओवर के स्पेल ने तीन बड़े विकेट्स लिये। उन्होंने इसके बदले 36 रन दिये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights