Saturday, February 21, 2026
Home IPL-14 IPL-14 : पंजाब किंग्स पर दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी

IPL-14 : पंजाब किंग्स पर दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी

by Khel Dhaba
0 comment

मुंबई। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच रविवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में मुख्य मुकाबला दोनों टीमों के शीर्ष क्रम के बीच देखने को मिलेगा जिसमें ऋषभ पंत के कप्तानी कौशल की भी परीक्षा होगी।

दोनों टीमों को पिछले मैच में मिली है हार

दोंनो टीमें अपना पिछला मैच गंवाने के बाद इस मैच में उतरेंगी लेकिन दिल्ली कैपिटल्स निश्चित तौर पर कागजों पर मजबूत टीम नजर आती है और ऐसे में उसका पलड़ा भारी लगता है।

कप्तानी में पंत पर भारी हैं केएल राहुल

जहां तक आईपीएल में कप्तानी का सवाल है तो पंत अनुभवहीन हैं। पिछले मैच में उन्होंने अपने अनुभवी गेंदबाज रविचंद्रन अश्वनि का कोटा पूरा नहीं करवाया जिससे टीम को नुकसान हुआ। उन्होंने उसकी बजाय टॉम करेन की मध्यम गति की गेंदबाजी पर भरोसा दिखाया।

This image has an empty alt attribute; its file name is ADV-SUNIL-ROHIT-1024x576.jpeg
एनरिच नोर्जिया मिल सकती है प्लेइंग इलेवन में जगह

इस मैच के लिये एनरिच नोर्जिया को अंतिम एकादश में शामिल किया गया जा सकता है जिससे टीम के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलेगी क्योंकि पिछले मैच करेन की मध्यम गति की गेंदबाजी का क्रिस मौरिस और डेविड मिलर ने भरपूर फायदा उठाया था।

पंजाब को बल्लेबाजी सुधारनी होगी

पंजाब किंग्स को दूसरी तरफ अपने बल्लेबाजों की नाकामी के कारण चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पराजय का सामना करना पड़ा था। दीपक चाहर की अतिरिक्त उछाल और मूवमेंट का उसके बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था।

This image has an empty alt attribute; its file name is Adv-anshul.jpg
कड़े मुकाबले की है उम्मीद

वानखेड़े स्टेडियम की पिच दूधिया रोशनी में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के सामने कुछ सवाल पैदा कर रहा है। नमी के कारण इस पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही है। ऐसे में केएल राहुल बनाम कैगिसो रबाडा तथा क्रिस वोक्स बनाम क्रिस गेल का मुकाबला रोचक होगा। इसी तरह से पृथ्वी सॉव की मोहम्मद शमी की धारदार गेंदबाजी को कुंद करने की कोशिश रहेगी तो शिखर धवन अनुशासित गेंदबाजी कर रहे अर्शदीप सिंह पर हावी होने का प्रयास करेंगे।

बल्लेबाजों में है काफी दम

दोनों टीमों के पास शीर्ष क्रम में दमदार बल्लेबाज हैं। दिल्ली की टीम सॉव, धवन और पंत पर काफी निर्भर है जबकि पंजाब की टीम मे यही भूमिका राहुल, गेल और दीपक हुड्डा निभा रहे हैं।

कुछ बल्लेबाजों को फॉर्म को लेकर चिंता

यहां तक कि दोनों टीमों की कमजोरियां भी एक जैसी हैं। अगर अजिंक्य रहाणे में पावर हिटिंग का अभाव और मार्कस स्टोइनिस की खराब फार्म दिल्ली के मध्यक्रम को प्रभावित कर रही है वहीं मयंक अग्रवाल की लंबे समय से चली आ रही लचर फार्म और निकोलस पूरण की शार्ट पिच गेंदों को खेलने की कमजोरी पंजाब के लिये अच्छी खबर नहीं हैं।

दिल्ली का आक्रमण है मजबूत

रबाडा, नोर्जिया और अश्विन की उपस्थिति में दिल्ली का आक्रमण मजबूत नजर आ रहा है जबकि पंजाब की तरफ से शमी को छोड़कर कोई अन्य गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ पा रहा है। मोटी कीमत पर खरीदे गये झाय रिचर्डसन और रिले मेरेडिथ अभी तक नाकाम रहे हैं। स्पिनर मुरूगन अश्विन भी ऐसा कुछ नहीं कर पाये जिससे कि दिल्ली के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और कप्तान पंत किसी तरह से परेशान हों।

This image has an empty alt attribute; its file name is GEN-NEX-CRICKET-ACADMEY-2-copy.jpg
टीमें इस प्रकार हैं –

पंजाब किंग्स: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, निकोलस पूरण, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बराड़, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, इशान पोरेल, दर्शन नालकंडे, क्रिस जॉर्डन, डाविड मलान, झाय रिचर्डसन, शाहरुख खान, रिले मेरेडिथ, मोइजेस हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलन, सौरभ कुमार।

दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (कप्ताान), अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, पृथ्वी सॉव, शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, आर अश्विन, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, ललित यादव, प्रवीण दुबे, कैगिसो रबाडा, एनरचि नोर्जिया, इशांत शर्मा, अवेश खान, स्टीव स्मिथ, उमेश यादव, रिपाल पटेल, विष्णु विनोद, लुकमान मेरिवाला, एम सिद्धार्थ, टॉम करेन और सैम बिलिंग्स।

मैच शाम सात बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights