पटना। कला, संस्कृति और युवा विभाग ने 16 मई को एक महीने तक सारी खेल गतिविधियों व ट्रेनिंस सेंटर को बंद करने संबंधी आदेश को वापस ले लिया है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ने यह आदेश आपदा प्रबंधन विभाग से बिना सहमति लिये ही जारी किया था।

खबर है कि हो सकता है खेल विभाग फिर से नया आदेश निकाले और उस पर आपदा प्रबंधन विभाग से सहमति ले और उसके बाद कोई नया आदेश जारी करे।

गौरतलब है कि बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ने अगले एक महीने तक सारी खेल गतिविधियों पर रोक लगा दी है। इस संबंध में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा आदेश निर्गत कर दिया गया था।


सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स, आउटडोर एवं इंडोर स्टेडियमों, तरणताल, खेल मैदानों में खेलों के आयोजन/कार्यक्रमों, किसी भी प्रकार की ट्रेनिंग यानी एकेडमी और जिम संचालन पर रोक लगाई थी।
कल यह आदेश जारी किया था विभाग ने

बिहार में कोरोना वायरस को लेकर हालात दिनों दिन खराब होते जा रहे हैं। प्रतिदिन मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हो रही है। सरकार इसे लेकर बैठक पर बैठक कर रही है।