Tuesday, June 16, 2026
Home Slider कुसुम राज मनीअम कप स्कूली क्रिकेट में वीर कुंवर सिंह क्रिकेट एकेडमी जीता

कुसुम राज मनीअम कप स्कूली क्रिकेट में वीर कुंवर सिंह क्रिकेट एकेडमी जीता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में आयोजित कुसुम राज मनीअम कप अंतर स्कूल अंडर -14 क्रिकेट टूर्नामेंट में वीर कुंवर सिंह एकेडमी ने स्टेट कोचिंग सेंटर को 32 रन से हराया।

गोलघर मीडिया वेंचर्स के बैनर तले आयोजित इस टूर्नामेंट में आज पहले बैटिंग करते हुए वीर कुंवर सिंह एकेडमी ने 25 ओवर में 7 विकेट पर140  रन बनाए। नीतीश और राजवीर ने तीस- तीस रन का योगदान अपनी टीम की पारी में किया।आशीष ने 21 रन बनाया।  जवाब में बैटिंग करने उतरे स्टेट कोचिंग सेंटर के सभी बल्लेबाज धैर्य का परिचय नहीं दे पाए।नतीजा हुआ कि पूरी टीम 19.2 ओवर में 108 रन पर आउट हो पवेलियन लौट गई। साकेत ने सर्वाधिक 20 रन चार चौका के सहारे बनाया।यह मैच वीर कुंवर सिंह क्रिकेट एकेडमी ने 32 रन से जीत लिया।विजेता टीम के अमित कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुकेश कुमार, कृष्णा पटेल, व आनंद कुमार ने दिया।

संक्षिप्त स्कोर

वीर कुंवर सिंह एकेडमी 25 ओवर 7 विकेट पर 140 रन-  नीतीश 30, राजवीर 30, आशीष 21, अतिरिक्त 30, जयवर्धन 4/16, अनीस 1/14, रन आउट 2, 

स्टेट कोचिंग सेंटर 19.2 ओवर में 108  रन पर ऑल आउट – साकेत 20, लक्ष्य 19, आदित्य 13, अतिरिक्त 23, गौरव 2/18, अंकित 2/18, अमित 2/15, सक्षम.1/13, आशीष 1/24, नेहल 1/11, रन आउट 1,

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.